हफ्ते में 4 दिन काम करने की वकालत, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को मिलेगा फायदा

American Heart Association की रिपोर्ट के मुताबिक लंबे समय तक लगातार बैठकर काम करना स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि रोजाना 8 से 10 घंटे तक ऑफिस में बैठकर काम करने वालों में मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, तनाव, डायबिटीज और हृदय रोग का खतरा तेजी से बढ़ रहा है।

विशेषज्ञों के अनुसार, मौजूदा वर्किंग कल्चर में लगातार स्क्रीन टाइम, शारीरिक गतिविधि की कमी और लंबे समय तक बैठने की आदत शरीर की कैलोरी बर्न करने की क्षमता को कम कर रही है। इसका असर खासतौर पर युवाओं की सेहत पर दिखाई दे रहा है।

इन्हीं बढ़ते स्वास्थ्य जोखिमों को देखते हुए अब कई विशेषज्ञ कंपनियों को सप्ताह में पांच की बजाय चार दिन काम करने की व्यवस्था अपनाने की सलाह दे रहे हैं। उनका मानना है कि 4-डे वर्किंग कल्चर से कर्मचारियों को आराम, मानसिक राहत और फिटनेस के लिए ज्यादा समय मिल सकेगा।

विशेषज्ञों का कहना है कि कम वर्किंग डे से कर्मचारियों की उत्पादकता बढ़ सकती है और तनाव का स्तर कम हो सकता है। साथ ही इससे मोटापा और हृदय संबंधी बीमारियों जैसी गंभीर समस्याओं के खतरे को भी कम करने में मदद मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button