धर्म बना हमले की वजह? अमेरिका में भारतीय मूल के शख्स पर चाकूबाजी, चश्मदीद ने सुनाई आपबीती

यदि आप 18 या 19 जुलाई को ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में तकनीकी कार्य के चलते कई पैसेंजर और मेमू ट्रेनों को रद्द किया गया है।
रेलवे के मुताबिक, ट्रैक और अन्य तकनीकी कार्यों के कारण इन दो दिनों में कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। यात्रियों से यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES के माध्यम से ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की गई है।
- 18 और 19 जुलाई को रद्द रहने वाली ट्रेनें
- 68733 गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू पैसेंजर – 19 जुलाई को रद्द।
- 68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू पैसेंजर – 19 जुलाई को रद्द।
- 58204 रायपुर–कोरबा पैसेंजर – 18 और 19 जुलाई को रद्द।
- 68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर – 18 जुलाई को रद्द।
- 68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू पैसेंजर – 18 और 19 जुलाई को रद्द।
- 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर – 18 और 19 जुलाई को रद्द।
- 68745 गेवरा रोड–रायपुर मेमू पैसेंजर – 19 जुलाई को रद्द।
- 68734 बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर – 19 जुलाई को रद्द।
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति जरूर जांच लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।





