आंखों की सेहत की देखभाल: कब करें डॉक्टर से संपर्क और कैसे रखें रोशनी ठीक

हर साल अक्टूबर के दूसरे गुरुवार को ‘वर्ल्ड साइट डे’ मनाया जाता है। इस साल यह दिन 9 अक्तूबर को पड़ रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को आंखों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। अक्सर लोग अपनी आंखों की नियमित जांच को नजरअंदाज कर देते हैं, खासकर तब जब कोई स्पष्ट समस्या महसूस नहीं होती।

हालांकि पेशेवर डॉक्टर की जांच का विकल्प नहीं, लेकिन घर पर भी आंखों की रोशनी की शुरुआती जांच की जा सकती है। इसके लिए सबसे लोकप्रिय तरीका है स्नेलेन चार्ट का इस्तेमाल, जिसे अस्पतालों और क्लीनिकों में भी उपयोग किया जाता है।

घर पर आंखों की रोशनी जांचने का तरीका

  • स्नेलेन चार्ट को एक अच्छी रोशनी वाली दीवार पर 20 फीट (लगभग 6 मीटर) की दूरी पर लगाएं।
  • एक आंख को ढककर चार्ट के सबसे बड़े अक्षर से पढ़ना शुरू करें और धीरे-धीरे नीचे जाएं।
  • जिस लाइन के अक्षर स्पष्ट रूप से नहीं दिखते, उसे नोट करें।
  • यही प्रक्रिया दूसरी आंख से दोहराएं।

इस जांच से आपको अंदाजा होगा कि आपकी आंखों की रोशनी 20/20 है या नहीं।

आंखों की रोशनी 20/20 का मतलब

  • 20/20 – आपकी दृष्टि सामान्य है, यानी आप 20 फीट की दूरी से उतनी ही स्पष्टता से देख सकते हैं जितनी एक सामान्य व्यक्ति देख सकता है।
  • 20/15 – आपकी दृष्टि औसत से बेहतर है।
  • 20/25 या 20/30 – आपकी दृष्टि में थोड़ी कमी है, इस स्थिति में विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है।

ऑनलाइन टेस्ट और मोबाइल ऐप्स

आजकल कई वेबसाइट और मोबाइल ऐप्स भी आंखों की जांच करने का दावा करते हैं। ये ऐप्स अक्सर स्नेलेन चार्ट या अन्य तरीकों का उपयोग करते हैं। हालांकि ये सुविधाजनक हो सकते हैं, लेकिन सटीकता सीमित होती है। इन्हें सिर्फ शुरुआती जांच के लिए इस्तेमाल करें, पेशेवर निदान का विकल्प नहीं।

डॉक्टर के पास कब जाएं

यदि आपकी आंखों की दृष्टि 20/25 या उससे ज्यादा कमजोर है, या आपको ये लक्षण दिखें:

  • धुंधली दृष्टि
  • रात में देखने में कठिनाई
  • आंखों में दर्द या लालिमा
  • आंखों के सामने काले धब्बे (फ्लोटर्स)

तो तुरंत किसी ऑप्थाल्मोलॉजिस्ट से संपर्क करें।

Related Articles

Back to top button