सोना हुआ सस्ता, चांदी महंगी: 10 ग्राम गोल्ड ₹1.45 लाख पर, 1 किलो सिल्वर ₹257 चढ़ी

सोने की कीमतों में गुरुवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,562 टूटकर ₹1.45 लाख प्रति 10 ग्राम पर आ गया। 31 मई को सोना ₹1.56 लाख प्रति 10 ग्राम था, यानी महज 11 दिनों में इसकी कीमत ₹11 हजार तक कम हो गई है।

वहीं, चांदी की कीमत में मामूली बढ़त देखने को मिली। एक किलो चांदी का भाव ₹257 बढ़कर ₹2.33 लाख पर पहुंच गया।

इस साल जनवरी में सोना ₹1.76 लाख प्रति 10 ग्राम के ऑलटाइम हाई पर पहुंचा था। इसके मुकाबले अब तक इसकी कीमत में करीब ₹31 हजार की गिरावट आ चुकी है। वहीं, चांदी भी अपने रिकॉर्ड स्तर ₹3.86 लाख प्रति किलो से करीब ₹1.52 लाख तक नीचे आ चुकी है।

विशेषज्ञों के अनुसार, मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच निवेशक फिलहाल सोने-चांदी जैसी धातुओं की बजाय नकदी को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसके अलावा, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद बड़े निवेशकों की प्रॉफिट बुकिंग से भी कीमतों पर दबाव बना है।

Related Articles

Back to top button