किसानों को जरूर करवाने होते हैं ये 3 काम, नहीं करवाए तो अटक सकती है 21वीं किस्त

जब भी किसी योजना को सरकार द्वारा शुरू किया जाता है तो हमेशा देखा जाता है कि इस योजना का लाभ कितने लोगों को मिल सकता है और कितने लोगों को नहीं, क्योंकि अलग-अलग योजनाओं के जरिए अलग-अलग लोगों को लाभ दिया जाता है। जैसे, अगर आप एक किसान हैं तो सरकार द्वारा आपके लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाती है जिसमें से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना।

दरअसल, पीएम किसान योजना को भारत सरकार चलाती है और इस योजना का लाभ सिर्फ उन किसानों को देने का प्रावधान है, जो इस योजना के लिए पात्र हैं। इस योजना से अगर आप जुड़ते हैं तो सरकार द्वारा आपको सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। योजना के तहत अब तक कुल 20 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब अगली बारी 21वीं किस्त की है। अगर आप भी इस योजना से जुड़े हैं और चाहते हैं कि आपको भी अगली किस्त का लाभ मिले, तो कुछ काम हैं जिन्हें आपको करवाना होता है। तो चलिए जानते हैं ये कौन से काम हैं जिन्हें किसानों को करवाना होता है। किसान आगे इस बारे में जान सकते हैं…

किस्त चाहिए तो ध्यान से करवा लें ये काम:-

पहला काम
अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो सबसे पहले तो एक काम करवा लें और वो है ई-केवाईसी का काम। जी हां, पीएम किसान योजना के तहत ये सबसे जरूरी काम है जिसे योजना से जुड़ने वाले हर किसान को करवाना अनिवार्य है। वहीं, जो लोग इस काम को नहीं करवाते हैं वे किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।

आपने अगर अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो आप इसे करवा सकते हैं जिसके लिए आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जा सकते हैं। यहां पर आप बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी करवा सकते हैं
इसी तरह आप चाहें तो योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in से भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं। यहां पर ओटीपी आधारित ई-केवाईसी का विकल्प मौजूद है

दूसरा काम
आप अगर पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो ध्यान से भू-सत्यापन का काम करवा लें। ये किसानों को करवाना जरूरी है। अगर आप ये नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसमें किसानों की खेती योग्य भूमि का सत्यापन होता है।

तीसरा काम
किस्त लेने के लिए आपको आधार लिंकिंग का काम भी करवाना होता है। इसमें आपको अपने बैंक की ब्रांच में जाना होता है और यहां पर जाकर आपको अपने बैंक खाते से अपना आधार लिंक करवाना होता है
आपको अपने बैंक खाते में डीबीटी का ऑप्शन भी ऑन करवाना होता है, क्योंकि इसके ऑन न होने पर आपकी किस्त अटक सकती है

Related Articles

Back to top button