लखनऊ में कैलाश मानसरोवर यात्रियों के सम्मान में समारोह, मुख्यमंत्री रहेंगे मुख्य अतिथि

लखनऊ: कैलाश मानसरोवर सेवा समिति (लखनऊ), उत्तर प्रदेश द्वारा वर्ष 2025 में कैलाश मानसरोवर की यात्रा करने वाले सभी धार्मिक यात्रियों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। समिति ने सभी यात्रियों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए बताया कि कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 के यात्रियों को सम्मान राशि प्रदान करने के लिए समारोह का आयोजन किया जाएगा।
यह सम्मान समारोह माननीय मुख्यमंत्री की गौरवपूर्ण उपस्थिति में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। समिति की ओर से बताया गया है कि कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 की सम्मान राशि प्राप्त करने वाले सभी कैलाशियों की कार्यक्रम में उपस्थिति अनिवार्य होगी।
कार्यक्रम का आयोजन 17 मार्च 2026 को दोपहर 1:30 बजे लोक भवन, हजरतगंज, लखनऊ (विधान सभा के ठीक सामने) में किया जाएगा। सभी आमंत्रित यात्रियों को सुबह 11 बजे रिपोर्टिंग करने के लिए कहा गया है।
समिति ने बताया कि कार्यक्रम से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए इच्छुक व्यक्ति के. के. सिंह से संपर्क कर सकते हैं। उनके संपर्क नंबर 9415004482 और 9792973000 हैं।





