प्रधान सचिव बोले- आम जनता से जुड़ी रहें बैंकिंग और वित्तीय प्रणालियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव पीके मिश्रा ने शनिवार को वित्तीय बाजारों में बढ़ती अटकलों और अस्थिरता पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बैंक और वित्तीय संस्थान हवा-हवाई दांव और गैर-जिम्मेदाराना ऋण देने से बचें। वित्तीय प्रणालियां ऐसी हों जो वास्तविक अर्थव्यवस्था और आम लोगों की जरूरतों से जुड़ी रहें।

पुणे में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बैंक मैनेजमेंट के 20वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए मिश्रा ने कहा कि जरूरत से ज्यादा सट्टेबाजी और बाजार में तेज उतार-चढ़ाव अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं। उन्होंने डिजिटल बुनियादी ढांचे और वित्तीय समावेशन को मजबूत करने पर जोर देते हुए यूपीआई और मुद्रा योजना जैसी पहल को देश के लिए अहम बताया।

Related Articles

Back to top button