जंगल में बोरे में मिली युवती की लाश, पुलिस शिनाख्त में जुटी

Manduwala में युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। Premnagar थाना क्षेत्र के मांडूवाला में जंगल के पास एक बोरे (कट्टे) में बंद महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार सड़क किनारे जंगल में पड़े एक कट्टे से तेज दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कट्टा खोला तो उसके अंदर एक महिला का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि शव करीब 30 से 35 वर्ष की महिला का है और वह लगभग छह से सात दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव को घुटनों से मोड़कर कट्टे में भरा गया था।

मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामले में Pramod Kumar ने बताया कि फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस जिले के विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच कर रही है। साथ ही मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button