मौसम की मार से हवाई सेवा प्रभावित, कई उड़ानें घंटों देरी से पहुंचीं

राजधानी Lucknow में बुधवार सुबह घने कोहरे के कारण हवाई सेवाएं प्रभावित रहीं। खराब दृश्यता के चलते हैदराबाद से आने वाली IndiGo की उड़ान लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सकी और उसे दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा।
एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, सुबह से छाई धुंध के कारण एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी काफी कम रही। हैदराबाद से सुबह 8:05 बजे लखनऊ पहुंचने वाली इंडिगो की उड़ान (6E 608) को एयर ट्रैफिक कंट्रोल से लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी, जिसके बाद विमान को दिल्ली भेज दिया गया।
वहीं कोहरे के कारण कई अन्य उड़ानों के संचालन पर भी असर पड़ा। सुबह 6:10 बजे लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6E 2108) करीब एक घंटे देरी से रवाना हुई। इसी तरह सुबह 6:15 बजे दम्माम जाने वाली Flynas की उड़ान (XY 897) भी तय समय से काफी देर बाद सुबह 9:05 बजे रवाना हो सकी।
इसके अलावा लखनऊ से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6E 325) भी निर्धारित समय से करीब सवा घंटे की देरी से सुबह 10 बजे उड़ान भर सकी।
उधर, Iran–Israel conflict के कारण खाड़ी देशों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी प्रभावित रहीं। अबूधाबी, शारजाह और दम्माम से लखनऊ आने-जाने वाली इंडिगो की कई उड़ानों को रद्द करना पड़ा।





