पिंपल्स और ऑयली फूड का संबंध: क्या सच में फ्राइड फूड बनता है वजह?

चेहरे पर अचानक निकल आए पिंपल किसी को भी परेशान कर सकते हैं। अक्सर लोगों के मन में यह सवाल जरूर आता है कि क्या इसकी वजह तला-भुना भोजन है? सोशल मीडिया पर भी अक्सर यह दावा किया जाता है कि फ्राइड फूड सीधे-सीधे पिंपल्स का कारण बनते हैं, लेकिन हकीकत इससे कुछ अलग है।

डर्मेटोलॉजिस्ट के मुताबिक, सिर्फ तला-भुना खाना मुंहासों का मुख्य कारण नहीं होता। पिंपल्स कई कारणों से हो सकते हैं—जैसे स्किन टाइप, हार्मोनल बदलाव, तनाव, पानी की कमी, मौसम का असर और डाइट। हालांकि, यह सच है कि ज्यादा तला-भुना भोजन शरीर में इंफ्लेमेशन बढ़ाता है, जिससे स्किन में सीबम प्रोडक्शन असन्तुलित हो सकता है और कई बार पोर्स बंद होकर एक्ने उभर आते हैं। लेकिन यह असर हर व्यक्ति पर समान रूप से नहीं होता।

किसे ज्यादा नुकसान कर सकता है तला-भुना खाना?
ऑयली या एक्ने-प्रोन स्किन वाले लोगों में फ्राइड फूड का असर तेजी से दिख सकता है। ऐसे लोगों के चेहरे पर पोर्स आसानी से ब्लॉक हो जाते हैं, जिससे पिंपल्स बार-बार निकल सकते हैं। इसलिए इस तरह की स्किन वाले लोगों को तला-भुना सीमित मात्रा में खाना चाहिए।

अगर पिंपल निकल आए हैं, तो क्या करें?

  • दिन में दो बार हल्के फेसवॉश से चेहरा साफ करें।
  • पिंपल को न फोड़ें—इससे दाग बन सकते हैं।
  • सैलिसिलिक एसिड, नीम या टी-ट्री बेस्ड जेल लगाएं।
  • चेहरे पर बर्फ लगाने से लालपन और सूजन कम होती है।
  • पिंपल बार-बार हों तो डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।

Related Articles

Back to top button