बच्चों के लिए नुकसानदेह: इन 5 योगासनों से हो सकती है सेहत खराब

योग हर उम्र और शारीरिक क्षमता के व्यक्ति के लिए लाभकारी है। यह बच्चों के स्वास्थ्य, मानसिक विकास, एकाग्रता, लचीलापन और प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। लेकिन सभी योगासन बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं होते। कुछ कठिन आसन उनके हड्डियों और मांसपेशियों पर दबाव डाल सकते हैं, जिससे चोट या अन्य समस्याएं हो सकती हैं।

बच्चों को बचने योग्य योगासन

  1. शीर्षासन – पूरा शरीर सिर और गर्दन पर टिकता है। बच्चों की हड्डियां कमजोर होने के कारण चोट और चक्कर आने का खतरा रहता है।
  2. सर्वांगासन – शरीर का भार कंधों और गर्दन पर पड़ता है। संतुलन की कमी से गिरने और थायरॉयड पर दबाव पड़ने की संभावना रहती है।
  3. चक्रासन – पीठ को पूरी तरह पीछे मोड़ना पड़ता है। इससे स्पाइनल इंजरी और हाथ-पैर की मांसपेशियों पर अतिरिक्त दबाव हो सकता है।
  4. पद्मासन में लंबा ध्यान – लंबे समय तक बैठने से घुटनों और टखनों में अकड़न या दर्द हो सकता है।
  5. कर्णपीड़ासन – पैरों को सिर के पीछे मोड़कर कानों तक लाना पड़ता है। बच्चों के लिए यह रीढ़ और गर्दन को नुकसान पहुंचा सकता है और सांस लेने में कठिनाई पैदा कर सकता है।

बच्चों के लिए सुरक्षित योगासन

बच्चों को योग सिखाते समय किसी विशेषज्ञ या अनुभवी प्रशिक्षक की निगरानी जरूरी है। सुरक्षित और प्रभावी योगासनों में शामिल हैं:

  • ताड़ासन
  • वृक्षासन
  • भुजंगासन
  • बालासन
  • शवासन

ये आसन बच्चों के लिए हल्के, सुरक्षित और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं।

Related Articles

Back to top button