कौन जुड़ सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना से और कौन नहीं? आवेदन से पहले यहां कर लें चेक

मौजूदा समय में देश में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं जिसमें कुछ योजनाएं राज्य सरकारों की तो कुछ योजनाएं भारत सरकार की हैं। इन योजनाओं से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े भी हैं और लाभ प्राप्त कर रहे हैं। जहां एक तरफ कई पुरानी योजनाओं में कुछ बदलाव कर उन्हें और बेहतर किया जाता है, तो वहीं सरकार समय-समय पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत भी करती रहती है।
इसी क्रम में एक योजना है जिसकी शुरुआत भारत सरकार द्वारा सितंबर 2023 में की गई और इस योजना का नाम है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना के तहत कई तरह के आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। इस योजना से जो लोग भी जुड़ते हैं उन्हें उनके काम के लिए ट्रेनिंग देने से लेकर अन्य तरह के लाभ देने का प्रावधान है। आप भी अगर इस योजना के लिए पात्र हैं तो इस योजना से जुड़ सकते हैं और लाभ प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस योजना से कौन जुड़ सकता है और कौन नहीं। अगली स्लाइड्स में आप पात्रता के बारे में जान सकते हैं…
योजना से कैसे जुड़ सकते हैं?
- अगर आपको ऑनलाइन आवेदन करना है तो आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाना है और यहां पर लॉगिन वाले सेक्शन में जाकर लॉगिन करना है। इसके बाद आप आवेदन की प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं
- आप ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं जिसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है। यहां जाकर भी आप आवेदन करवा सकते हैं
मिलने वाले लाभ क्या हैं?
- पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद आपको कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है जो आपको आपके काम में बेहतर बनाने के लिए एडवांस ट्रेनिंग होती है। जब तक ये ट्रेनिंग चलती है तब तक आपको रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड भी दिया जाता है। इसके अलावा 15 हजार रुपये टूलकिट खरीदने के लिए भी देने का प्रावधान है
- लाभार्थियों को सस्ती ब्याज दर पर लोन भी मुहैया करवाना के प्रावधान है। इसमें पहले एक लाख रुपये का लोन कुछ महीनों के लिए दिया जाता है और फिर तय समय पर इस लोन को वापस करने के बाद आप अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन लेने के लिए भी पात्र हो जाते हैं
कौन लोग योजना से जुड़ सकते हैं और कौन लोग नहीं, यहां देखें:-
- जो लोहार हैं
- अगर आप फिशिंग नेट निर्माता हैं
- टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं
- सुनार हैं
- जो लोग दर्जी हैं
- मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं
- जो लोग ताला बनाने वाले हैं
- अगर आप गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
- आप हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
- जो राजमिस्त्री हैं





