भाई की पर्सनैलिटी के हिसाब से ऐसे चुनें राखी, हर कोई पूछेगा कहां से खरीदी

इंतजार खत्म हुआ। भाई बहन के रिश्ते को सेलिब्रेट करने का सबसे बड़ा पर्व रक्षाबंधन आने वाला है। हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन मनाया जाता है । इस वर्ष रक्षाबंधन 9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन में बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं। ये राखियां हफ्तों पहले से बाजारों में सज गईं हैं। सुंदर, रंग-बिरंगी और कई अलग-अलग डिजाइन की राखी हर साल बाजारों में सज जाती हैं जो हर किसी को आकर्षित करती हैं। हर साल कुछ अलग डिजाइन की राखियां चलन में आती हैं। बहनें भाइयों को सबसे सुंदर और मजबूत राखी बांधना चाहती हैं, अब तो भाई की भी राखी को लेकर तरह तरह की डिमांड होती है। किसी को पर्सनालाइज्ड राखी चाहिए होती हैं तो किसी को भगवान वाली राखियां, कोई मोतियों या कुंदन का राखी पसंद करता है तो कोई रुद्राक्ष वाली।

सैकड़ो-हजारों राखियों के बीच भाई के लिए सबसे परफेक्ट राखी का चयन करना आसान नहीं होता है। ऐसे में अगर आप अपने भाई के लिए एक खास राखी चुन रही हैं, तो सिर्फ डिजाइन ही नहीं, कई और जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। रक्षाबंधन पर भाई के लिए एक परफेक्ट राखी चुनने में यह गाइड आपकी मदद करेगा।

राखी सिलेक्शन के लिए ध्यान देने योग्य बातें

भाई की पसंद जानें

भाई के लिए राखी खरीदने जा रहीं हैं तो सबसे पहले और जरूरी है कि आप भाई की पसंद जान लें। पहले ये जान लें कि क्या भाई पारंपरिक चीजें पसंद करता है या मॉडर्न डिजाइन? उन्हें सिंपल लुक की राखी चाहिए या शाही लुक राखी डिजाइन पसंद आएगी। भाई की पसंद और कंफर्ट के मुताबिक ही राखी चुनें।

साइज और फिटिंग

भारतीय परंपरा में राखी को कुछ दिन, कम से कम उस पूरे दिन तो पहनना चाहिए। लेकिन अगर आप बहुत बड़ी या भारी राखी भाई की कलाई पर बांधती हैं तो वह लंबे समय तक बांध रखने में असहज लग सकती है। ऐसे में राखी खरीदते समय उसके साइज पर ध्यान दें, जो बहुत अधिक बड़ी या भारी न हो। फिटिंग का भी ध्यान रखें। एडजस्टेबल डोरी वाली राखी हमेशा बेहतर ऑप्शन होती है।

राखी की सामग्री

अगर भाई को एलर्जी या स्किन सेंसिटिविटी है तो नायलॉन, धातु या कठोर धागों से बचें। सॉफ्ट कॉटन या सिल्क थ्रेड की राखी बेहतर रहेगी।

टिकाऊ राखी

चाहती हैं कि राखी अगर लंबे समय तक सजी और मजबूत रहे मोती या रुद्राक्ष वाली राखी टिकाऊ विकल्प है। यह जल्दी खराब नहीं होती या रंग नहीं बदलती। वहीं गोल्डन-सिल्वर ब्राॅच वाली राखियों के रंग जल्दी निकल जाते हैं। राखी के दागे के रंग पर भी ध्यान दें जो टिकाऊ लगें, उन्हें ही खरीदें।

Related Articles

Back to top button