विजय अहंकारी और पैसों के भूखे, सीएम स्टालिन का आरोप- करूर भगदड़ पर राजनीति कर रही भाजपा

करूर भगदड़ मामले में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। डीएमके पार्टी ने टीवीके नेता और अभिनेता विजय पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के मुखपत्र मुरासोली में प्रकाशित लेख में विजय पर कहा गया कि उनका हालिया वीडियो अहंकार, पैसे-प्रचार की भूख और सत्ता पाने की चाह को दर्शाता है।

डीएमके का तंज

विजय ने वीडियो में कहा कि सरकार जो कार्रवाई करना चाहती है, करे लेकिन उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को न छुए। इस पर डीएमके ने कहा कि विजय सरकार के दबाव में मृतकों के परिजनों के लिए 20 लाख रुपये का मुआवजा देने का एलान कर रहे हैं। डीएमके का तर्क है कि अगर सरकार 1 लाख देती तो विजय 2 लाख देने का ऐलान करते।

सीएम स्टालिन का भाजपा पर हमला

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने भाजपा पर करूर भगदड़ पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मणिपुर दंगों, गुजरात की घटनाओं और कुंभ मेले में हुई मौतों पर कोई प्रतिनिधिमंडल नहीं भेजा, लेकिन करूर मामले पर तुरंत भेज दिया। उनका कहना है कि भाजपा की प्राथमिकता लोगों की चिंता नहीं, बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव है।

विपक्षी एआईएडीएमके पर भी निशाना

सीएम ने एआईएडीएमके को भी आड़े हाथों लिया। उनका आरोप है कि एआईएडीएमके भाजपा की गुलामी कर रही है और तमिलनाडु के हितों की रक्षा में मजबूती नहीं दिखा रही।

Related Articles

Back to top button