पीएम मोदी का बिहार दौरा: युवाओं को 62,000 करोड़ की योजनाओं का तोहफ़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को युवाओं और शिक्षा से जुड़ी कई बड़ी योजनाएं लॉन्च करेंगे, जिनकी कुल लागत 62,000 करोड़ रुपये से अधिक है। इन योजनाओं का लक्ष्य युवाओं की पढ़ाई, कौशल विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाना है। बिहार पर विशेष फोकस रखा जाएगा।
प्रमुख योजनाएं और पहल
- पीएम-सेतु योजना (₹60,000 करोड़)
- देशभर के 1,000 सरकारी आईटीआई कॉलेज आधुनिक बनाए जाएंगे।
- 200 आईटीआई हब और 800 जुड़े हुए आईटीआई होंगे।
- हर हब में नई तकनीक, डिजिटल लर्निंग, इनोवेशन सेंटर, ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स और प्लेसमेंट सर्विस होगी।
- वर्ल्ड बैंक और एशियन डेवलपमेंट बैंक सहयोग करेंगे।
- पहली कड़ी में पटना और दरभंगा पर विशेष ध्यान।
स्किल लैब्स और स्कूल प्रशिक्षण
- 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 400 नवोदय और 200 एकलव्य मॉडल स्कूलों में 1,200 स्किल लैब्स।
- 12 सेक्टर में प्रशिक्षण: आईटी, ऑटोमोबाइल, कृषि, इलेक्ट्रॉनिक्स, लॉजिस्टिक्स, पर्यटन आदि।
- 1,200 विशेष शिक्षक तैयार किए जाएंगे।
बिहार पर विशेष योजनाएं
- मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना: पांच लाख ग्रेजुएट युवाओं को दो साल तक ₹1,000 मासिक भत्ता और मुफ्त स्किल ट्रेनिंग।
- बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना (नया रूप): छात्रों को चार लाख रुपये तक बिना ब्याज शिक्षा ऋण। अब तक 3.92 लाख छात्रों ने ₹7,880 करोड़ के लोन लिए हैं।
- बिहार युवा आयोग: 18–45 वर्ष के युवाओं के लिए आयोग।
- जननायक कर्पूरी ठाकुर स्किल यूनिवर्सिटी: उद्योग आधारित कोर्स और व्यावसायिक शिक्षा।
एनआईटी पटना बिहटा कैंपस का उद्घाटन
- 6,500 छात्रों की क्षमता वाला नया कैंपस।
- 5G प्रयोगशाला, इसरो के साथ स्पेस रिसर्च सेंटर, इनोवेशन सेंटर।
- पहले ही नौ स्टार्टअप्स को सहयोग प्रदान।





