अलवर में ट्रक–कार भिड़ंत में दो लोगों की मौत, तीन घायल तेज रफ्तार के कारण हादसा, सड़क पर लंबा जाम

अलवर में स्विगी डिलीवरी बॉय का मोबाइल छीनकर भागने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। बदमाशों ने चलती स्कूटी पर झपट्टा मारकर वारदात की थी। मामला कोतवाली थाने का है।
बाइक से मोबाइल झपटकर भागे थे
एएसआई इलियास खान ने बताया कि डिलीवरी बॉय जुगल किशोर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया था कि 19 नवंबर की देर रात वह नंगली सर्किल से मन्नी का बड़ होते हुए महावीर ढाबे पर ऑर्डर लेने जा रहा था। उसका मोबाइल बाइक के हैंडल के पास स्टैंड में लगा हुआ था। इस दौरान पीछे से आए दो बाइक सवार अज्ञात बदमाश चलती बाइक से मोबाइल झपटकर फरार हो गए।
सीसीटीवी फुटेज से पहचान के बाद आरोपियों को पकड़ा
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपियों की पहचान की। इसके बाद कृष्ण कंवरिया पुत्र रामचंद्र कंवरिया (निवासी खंडेलवाल स्कूल के पास, एनईबी, हाल निवासी सुभाष नगर किराएदार) और वसीम अकरम पुत्र आसम (निवासी पाटा नौगांवा, हाल निवासी 60 फीट रोड) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छिना हुआ मोबाइल भी जब्त किया है। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ इसी तरह के मामले पहले भी दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।





