यूपी में सनसनीखेज वारदात, बयान बदलने पर खुला पत्नी हत्याकांड का राज

Lucknow के चिनहट थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या कर शव ट्रॉली बैग में भरकर फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी पति ने हत्या के बाद खुद थाने पहुंचकर पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई, लेकिन पूछताछ के दौरान बार-बार बयान बदलने पर पुलिस को उस पर शक हो गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पत्नी की हत्या करने के बाद शव को ट्रॉली बैग में रखा और इंदिरा डैम के पास फेंक दिया। इसके बाद वह थाने पहुंचा और पत्नी के लापता होने की कहानी सुनाई।

पूछताछ के दौरान आरोपी के बयान में लगातार विरोधाभास मिलने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की। इसके बाद आरोपी टूट गया और उसने पत्नी की हत्या करने की बात कबूल कर ली।

बताया जा रहा है कि आरोपी अल्ताफ और उसकी पत्नी यास्मीन की शादी करीब छह साल पहले हुई थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button