जापान में यूपी के खिलाड़ियों का प्रदर्शन कैसा रहा? चीन की तुलना में घटे पदक, सामने आया पूरा रिपोर्ट कार्ड

चीन के झांगझोऊ में हुए एशियाई खेलों की तुलना में जापान के आइची-नागोया एशियाई खेल उत्तर प्रदेश के लिए अपेक्षाकृत कमजोर रहे। चीन में यूपी के 39 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था और प्रदेश के खिलाड़ियों ने 7 स्वर्ण, 9 रजत और 9 कांस्य समेत कुल 25 पदक जीते थे। वहीं जापान में करीब 30 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और 5 स्वर्ण, 3 रजत और 8 कांस्य समेत कुल 16 पदक हासिल किए।
गुलवीर सिंह रहे सबसे सफल खिलाड़ी
अलीगढ़ के एथलीट गुलवीर सिंह ने इस बार भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने एशियाई खेलों में दो रजत और एक कांस्य, कुल तीन पदक अपने नाम किए। वह यूपी की ओर से सबसे ज्यादा पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में रहे।
सहारनपुर की प्राची चौधरी ने एक स्वर्ण और एक कांस्य, गौतमबुद्धनगर के जयकुमार ने एक रजत और एक कांस्य, मेरठ की पारुल चौधरी ने दो कांस्य तथा मेरठ के तीरंदाज नीरज चौहान ने एक रजत और एक कांस्य पदक जीता।
इन खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक
यूपी के लिए स्वर्ण पदक जीतने वालों में राजकुमार पाल (हॉकी), दीप्ति शर्मा (क्रिकेट), विप्रज निगम (क्रिकेट), अर्जुन देशवाल (कबड्डी) और प्राची चौधरी (4×400 मीटर रिले) शामिल रहे।
रजत पदक में गुलवीर सिंह और जयकुमार शामिल रहे। वहीं कांस्य पदक जीतने वालों में गुलवीर सिंह, मेराज अहमद खान, सलमान खान, प्राची चौधरी, पारुल चौधरी, रोहित यादव और जयकुमार शामिल हैं।
पदक विजेताओं को मिलेगी पुरस्कार राशि
उत्तर प्रदेश सरकार के शासनादेश के अनुसार एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 3 करोड़ रुपये नहीं, बल्कि 3 लाख?





