इंडिया पोस्ट ने दी राहत, अमेरिका के लिए सभी डाक सेवाएं कल से फिर से शुरू

इंडिया पोस्ट 15 अक्तूबर 2025 से अमेरिका के लिए सभी डाक सेवाएं फिर से शुरू करेगा। इसमें पत्र, दस्तावेज, पार्सल और अन्य सभी श्रेणियां शामिल हैं। आधिकारिक बयान में बताया गया कि हाल ही में कुछ कारणों से इन सेवाओं में अस्थायी रुकावट आई थी, जिसे अब पूरी तरह दूर कर दिया गया है।

बयान में कहा गया कि अब अमेरिका के सीमा शुल्क और सुरक्षा नियमों के अनुसार, भारत से भेजे गए सभी डाक पार्सल पर घोषित मूल्य का 50% सीमा शुल्क लगेगा। यह नियम सभी प्रकार की डाक सेवाओं पर लागू होगा। इसलिए भेजने वालों को ध्यान रखना होगा कि पार्सल भेजने से पहले शुल्क का हिसाब कर लें।

इंडिया पोस्ट ने लोगों से अपील की है कि वे पार्सल भेजने से पहले नियमों और शुल्क की जानकारी अवश्य लें, ताकि डाक सेवाओं का लाभ आसानी से लिया जा सके।

Related Articles

Back to top button