चार साल बाद कैबिनेट विस्तार, Pushkar Singh Dhami पर जताया गया भरोसा

उत्तराखंड में चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के मंत्रिमंडल विस्तार पर विराम लग गया है। दूसरे नवरात्र के शुभ मुहूर्त पर पांच नए मंत्रियों ने शपथ ली, जिससे राज्य की राजनीति में चल रही अटकलों पर भी पूर्ण विराम लग गया।
चुनावी रणनीति का संकेत
मंत्रिमंडल विस्तार को आगामी 2027 विधानसभा चुनावों की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। इस फैसले से यह साफ हो गया है कि भाजपा एक बार फिर Pushkar Singh Dhami के नेतृत्व में ही चुनाव मैदान में उतरेगी।
चार साल से खाली थे पद
दरअसल, वर्ष 2022 में सरकार बनने के बाद से ही मंत्रिमंडल में पांच पद खाली थे, जिससे राजनीतिक हलकों में लगातार चर्चा बनी हुई थी। अब चुनाव से करीब 10 महीने पहले सभी पदों को भरकर पार्टी ने अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है।
इतिहास रचने की तैयारी
यह पहली बार होगा जब कोई मुख्यमंत्री न सिर्फ अपना कार्यकाल पूरा करेगा, बल्कि लगातार दूसरी बार विधानसभा चुनाव में पार्टी का नेतृत्व भी करेगा। इससे पहले उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन का ट्रेंड रहा है, जिसे 2022 में भाजपा ने तोड़ा था।
सीएम के कंधों से घटेगा भार
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब Pushkar Singh Dhami के कंधों पर विभागों का बोझ भी कम होगा। अब तक वे करीब 35 विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।





