क्या आपके शहर में आज बैंक बंद हैं या खुले हैं? यहां जानें

हमें अगर कुछ भी सामान खरीदना है तो अब हम पहले की तुलना में लगभग हर काम ऑनलाइन तरीके से कर लेते हैं। वहीं, पेमेंट भी अब अधिकतर लोग यूपीआई से ही कर देते हैं। ये तरीका आसान भी है क्योंकि मोबाइल से ही आप ये काम कर सकते हैं। बस इसके लिए आपके पास एक यूपीआई एप होना चाहिए और आपका एक बैंक खाता होना चाहिए, जो लगभग हर किसी का होता ही है।

भले ही आज के समय में कितनी ही चीजें ऑनलाइन हो गई हों, लेकिन आज भी लोगों को किसी न किसी काम से बैंक जाना ही पड़ता है। किसी को लोन के लिए तो किसी को डिमांग ड्राफ्ट यानी डीडी बनवाने के लिए आदि। ऐसे में आप भी अगर आज यानी शनिवार के दिन बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आज कहीं बैंक बंद तो नहीं। अगर आज बैंक बंद होता है तो आपका काम अटक सकता है। तो चलिए जानते हैं आज यानी शनिवार को बैंक बंद है या खुला है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं…

क्यों हो रही है आज के बारे में चर्चा?

दरअसल, अगर आप सोच रहे हैं कि बैंक की आज की छुट्टी के बारे में क्यों बात हो रही है, तो वो इसलिए क्योंकि आज शनिवार है और शनिवार को बैंक बंद रहता है। इसलिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि कहीं आज बैंक बंद तो नहीं है।

क्या आज बैंक बंद है या खुला है?

अगर आप भी आज शनिवार के दिन बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो जान लें कि आज 30 अगस्त 2025 यानी शनिवार के दिन बैंक बंद नहीं हैं और बैंक खुले हैं। इसलिए अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई भी काम है तो आप अपने बैंक की शाखा में जा सकते हैं। बाकी दिनों की तरह ही आज भी बैंक में काम चलेगा।

क्या हर शनिवार को खुलता है बैंक?

अगर आप ये सोच रहे हैं कि आज तो शनिवार है तो फिर आज बैंक क्यों खुला है? आज तो बैंक को बंद होना चाहिए था। पर जान लें कि आज महीने का पांचवां शनिवार है और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं। आरबीआई की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, सिर्फ हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं।

अब कब खुलेगा बैंक?

बैंक कल यानी 31 अगस्त 2025 को भी बंद रहेंगे, क्योंकि इस दिन रविवार है और पूरे देश के बैंक रविवार के अवकाश के कारण बंद रहते हैं। ऐसे में अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई काम है तो आप आज शनिवार के अलावा सोमवार 1 सितंबर 2025 को भी बैंक जा सकते हैं, क्योंकि इस दिन बैंक खुलेंगे।

Related Articles

Back to top button