AIAPGET 2026 काउंसलिंग: संशोधित कार्यक्रम जारी, अभ्यर्थी पहले दौर के लिए आज से करें पंजीकरण

ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (AIAPGET) 2026 के जरिए पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम खबर है। आयुष एडमिशंस सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी (AACCC) ने काउंसलिंग का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। पहले प्रशासनिक कारणों से प्रक्रिया रोक दी गई थी, लेकिन अब नए शेड्यूल के अनुसार पहले राउंड के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

इस काउंसलिंग के माध्यम से आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी के एमडी/एमएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। इसमें 15 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा (AIQ) की सीटों के साथ विभिन्न केंद्रीय और राष्ट्रीय संस्थानों तथा डीम्ड विश्वविद्यालयों की निर्धारित सीटें भी शामिल हैं।

AIAPGET 2026: चार चरणों में होगी काउंसलिंग

संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक, काउंसलिंग तीन नियमित राउंड और एक ऑनलाइन स्ट्रे वैकेंसी राउंड के जरिए पूरी की जाएगी। तीसरे राउंड के बाद खाली बची सीटों को स्ट्रे वैकेंसी राउंड के माध्यम से भरा जाएगा।

पहले राउंड का शेड्यूल

  • रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान: 30 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026
  • चॉइस फिलिंग और लॉकिंग: 30 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026
  • सीट आवंटन प्रक्रिया: 4 नवंबर 2026
  • सीट आवंटन परिणाम: 5 नवंबर 2026
  • कॉलेज में रिपोर्टिंग: 6 से 13 नवंबर 2026

दूसरे राउंड का शेड्यूल

  • रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान: 16 से 19 नवंबर 2026
  • चॉइस फिलिंग और लॉकिंग: 17 से 19 नवंबर 2026
  • सीट आवंटन प्रक्रिया: 20 नवंबर 2026
  • सीट आवंटन परिणाम: 21 नवंबर 2026
  • कॉलेज में रिपोर्टिंग: 22 से 26 नवंबर 2026

तीसरे राउंड का शेड्यूल

  • रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान: 30 नवंबर से 2 दिसंबर 2026
  • चॉइस फिलिंग और लॉकिंग: 30 नवंबर से 2 दिसंबर 2026
  • सीट आवंटन प्रक्रिया: 3 दिसंबर 2026
  • सीट आवंटन परिणाम: 4 दिसंबर 2026
  • कॉलेज में रिपोर्टिंग: 5 से 10 दिसंबर 2026

स्ट्रे वैकेंसी राउंड का शेड्यूल

  • रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान: 14 से 16 दिसंबर 2026
  • चॉइस फिलिंग और लॉकिंग: 14 से 16 दिसंबर 2026
  • सीट आवंटन प्रक्रिया: 17 दिसंबर 2026
  • सीट आवंटन परिणाम: 18 दिसंबर 2026
  • कॉलेज में रिपोर्टिंग: 19 से 27 दिसंबर 2026

किन संस्थानों में मिलेगा दाखिला?

AIAPGET 2026 काउंसलिंग में सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों की निर्धारित ऑल इंडिया कोटा सीटों के अलावा कई केंद्रीय विश्वविद्यालयों, राष्ट्रीय संस्थानों और डीम्ड विश्वविद्यालयों की सीटें शामिल हैं।

प्रमुख संस्थानों में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), इंस्टीट्यूट ऑफ टीचिंग एंड रिसर्च इन आयुर्वेद (ITRA), जामनगर, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथी, कोलकाता और नरेला, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिद्धा, चेन्नई, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद, जयपुर तथा ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद के दिल्ली और गोवा परिसर शामिल हैं।

इसके अलावा, यूनानी और होम्योपैथी के विभिन्न राष्ट्रीय संस्थानों तथा डीम्ड विश्वविद्यालयों की निर्धारित सीटों पर भी प्रवेश दिया जाएगा। सीटों की उपलब्धता और संस्थानवार विवरण के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक सीट मैट्रिक्स देखनी चाहिए।

AIAPGET 2026 काउंसलिंग फीस कितनी है?

काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को नॉन-रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन फीस और रिफंडेबल सिक्योरिटी मनी जमा करनी होगी।

1. नॉन-रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन फीस

सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी-एनसीएल वर्ग: सरकारी/सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों, केंद्रीय विश्वविद्यालयों और राष्ट्रीय संस्थानों के लिए 2,000 रुपये।

एससी, एसटी और PwBD वर्ग: संबंधित संस्थानों के लिए 1,000 रुपये।

डीम्ड विश्वविद्यालय: सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए 5,000 रुपये।

2. रिफंडेबल सिक्योरिटी मनी

  • सरकारी/सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेज, केंद्रीय विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय संस्थान: 20,000 रुपये।
  • डीम्ड विश्वविद्यालय: 50,000 रुपये।

सिक्योरिटी मनी की वापसी काउंसलिंग के निर्धारित नियमों के अनुसार की जाएगी। अभ्यर्थियों को भुगतान से पहले आधिकारिक सूचना में दिए गए नियमों और शर्तों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है।

AIAPGET Counselling 2026: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाएं।
  2. AIAPGET PG Counselling 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. रजिस्ट्रेशन लिंक खोलकर मांगी गई जानकारी भरें।
  4. निर्धारित रजिस्ट्रेशन फीस और सिक्योरिटी मनी का भुगतान करें।
  5. उपलब्ध कॉलेजों और पाठ्यक्रमों में से अपनी पसंद के विकल्प चुनें।
  6. निर्धारित समय के भीतर चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया पूरी करें।
  7. सीट आवंटन का परिणाम जारी होने पर अपनी आवंटित सीट की जानकारी प्राप्त करें।
  8. सीट मिलने के बाद निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करें।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह: रजिस्ट्रेशन करने से पहले संशोधित काउंसलिंग शेड्यूल, पात्रता संबंधी नियम, सीट मैट्रिक्स और फीस की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर जांच लें। किसी भी चरण की समय सीमा चूकने से प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

Related Articles

Back to top button