सलमान के सवाल पर अरबाज ने नहीं दिया जवाब, वायरल वीडियो में अचानक उठकर जाते दिखे एक्टर

अभिनेता अरबाज खान हाल ही में मुंबई में एक जूलरी ब्रांड के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मीडिया और पैपराजी से बातचीत की। हालांकि, सलमान खान से जुड़ा सवाल पूछे जाने के बाद उनका रिएक्शन चर्चा में आ गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सलमान के सवाल पर अरबाज ने क्या कहा?
वायरल वीडियो में पैपराजी अरबाज खान से सलमान खान के एक हालिया बयान को लेकर सवाल करते नजर आ रहे हैं। जैसे ही सलमान का नाम लिया गया, अरबाज ने सवाल का सीधे जवाब नहीं दिया।
अरबाज ने कहा, ‘एक्सक्यूज मी… थैंक यू, थैंक यू।’ इसके बाद वह तस्वीरें खिंचवाने के लिए आगे बढ़ गए।
कुछ देर बाद अरबाज दोबारा पैपराजी की ओर मुड़े और पूछा, ‘ज्वेलरी से रिलेटेड था? आज के इवेंट से रिलेटेड था वो सवाल?’ इसके बाद वह वहां से आगे बढ़ गए।
क्या था सलमान खान का बयान?
दरअसल, सलमान खान हाल ही में अपने छोटे भाई सोहेल खान के समर्थन में सामने आए थे। सोशल मीडिया पर सोहेल के बदले हुए लुक को लेकर कुछ यूजर्स की टिप्पणियों के बाद सलमान ने बॉडी शेमिंग के मुद्दे पर बात की थी।
सलमान ने लोगों से अपील की थी कि किसी के लुक या शरीर को लेकर टिप्पणी करने से पहले अपने बारे में भी विचार करना चाहिए।
इसी बयान से जुड़े सवाल को लेकर पैपराजी ने अरबाज से प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की थी। हालांकि, अरबाज ने इस सवाल पर कोई स्पष्ट टिप्पणी नहीं की। उनका यह रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।





