कन्नौज में टूर पर निकले बच्चों की बस हादसे का शिकार, ट्रक से टक्कर में चार की मौत; 20 घायल

कन्नौज जिले में मंगलवार सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। बच्चों को टूर पर लेकर जा रही स्कूल बस को आलू लदे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 बच्चे घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 50 बच्चे सवार थे और उन्हें लेकर टूर पर जा रही थी। मंगलवार सुबह कन्नौज जिले में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 210 पर बच्चों के टॉयलेट जाने के लिए चालक ने बस को किनारे रोक दिया था। इसी दौरान आगरा की ओर से आ रहे आलू लदे ट्रक ने खड़ी बस को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर से बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त
टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूल बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 बच्चे घायल हुए हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा की टीम, स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।
मेडिकल कॉलेज में घायलों का उपचार जारी
घायल बच्चों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की टीम उनका उपचार कर रही है। हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य किया गया। पुलिस दुर्घटना से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।

Related Articles

Back to top button