आलिया भट्ट के ग्लैमरस लुक ने लूटी महफिल, आयशा और रकुल भी अपने अंदाज से बनीं आकर्षण का केंद्र

मुंबई में मंगलवार, 17 नवंबर को छठे वार्षिक ‘अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स’ का आयोजन किया जा रहा है। इस खास समारोह में बॉलीवुड से लेकर खेल जगत तक की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। अभिनेत्री आलिया भट्ट, रकुल प्रीत सिंह, सोनम कपूर, खुशी कपूर और निम्रत कौर समेत कई सितारों ने अपने शानदार अंदाज से समारोह में चार चांद लगा दिए।

अवॉर्ड समारोह में आलिया भट्ट ब्लैक और गोल्डन आउटफिट में नजर आईं। उनके स्टाइलिश लुक और खूबसूरत झुमकों ने सबका ध्यान खींचा। वहीं, अभिनेत्री आयशा खान इंडो-वेस्टर्न परिधान में दिखाई दीं। उन्होंने कैमरे के सामने आत्मविश्वास के साथ पोज दिए।

रकुल प्रीत सिंह ने भी गोल्डन-ब्लैक ऑफ शोल्डर आउटफिट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। वहीं, सोनम कपूर ग्रीन आउटफिट और मैचिंग ज्वेलरी में नजर आईं। निम्रत कौर ने गोल्डन-ब्लैक साड़ी में पारंपरिक अंदाज दिखाया, जबकि खुशी कपूर क्रीम कलर के आउटफिट और हैवी ज्वेलरी में दिखाई दीं।

समारोह में मीरा कपूर ब्लू आउटफिट और मौनी रॉय बैंगनी स्लीवलेस ड्रेस में नजर आईं। फिल्ममेकर करण जौहर ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। इसके अलावा पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ समारोह में पहुंचे। उनकी बेटी सारा तेंदुलकर ने भी अपने ब्लैक आउटफिट से लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

क्या है अर्थशॉट प्राइज?

अर्थशॉट प्राइज की शुरुआत ब्रिटेन के प्रिंस विलियम ने वर्ष 2020 में की थी। इसका उद्देश्य पर्यावरण से जुड़ी गंभीर चुनौतियों के समाधान के लिए काम करने वाले लोगों और संस्थाओं को प्रोत्साहित करना है। इस पुरस्कार के तहत पांच श्रेणियों में विजेताओं का चयन किया जाता है। प्रत्येक विजेता को अपने पर्यावरणीय नवाचार और समाधानों को बड़े स्तर पर पहुंचाने के लिए 10 लाख पाउंड की पुरस्कार राशि दी जाती है।

Related Articles

Back to top button