RRB Technician Recruitment: 6-9 अक्तूबर तक परीक्षा, 11 सितंबर से जानें आवेदन स्वीकार हुआ या नहीं

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने तकनीशियन भर्ती के तहत जमा किए गए आवेदनों की जांच प्रक्रिया पूरी कर ली है। अभ्यर्थी 11 सितंबर 2026 से अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। वहीं, तकनीशियन ग्रेड-1 और ग्रेड-3 पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 6 से 9 अक्तूबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।

तीन तरह से दिखेगा आवेदन का स्टेटस

लॉगिन करने के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन की स्थिति तीन में से किसी एक रूप में दिखाई देगी। आवेदन अस्थायी रूप से स्वीकार, सशर्त रूप से स्वीकार या खारिज हो सकता है। आवेदन खारिज होने की स्थिति में पोर्टल पर इसकी वजह भी बताई जाएगी।

ऐसे चेक करें आवेदन की स्थिति

अभ्यर्थी rrbapply.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर या आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर सकते हैं। इसके बाद डैशबोर्ड पर दिए गए आवेदन स्थिति वाले लिंक पर क्लिक करके अपना स्टेटस देख सकेंगे। आवेदन की जानकारी पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल पर भी भेजी जा रही है।

6 से 9 अक्तूबर तक होगी CBT

RRB के अनुसार तकनीशियन ग्रेड-1 और ग्रेड-3 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 6, 7, 8 और 9 अक्तूबर 2026 को होगी। अभ्यर्थी परीक्षा शहर और तारीख की जानकारी परीक्षा शुरू होने से करीब 10 दिन पहले देख सकेंगे। वहीं, ई-कॉल लेटर परीक्षा की तारीख से लगभग चार दिन पहले डाउनलोड किया जा सकेगा।

आवेदन की स्थिति से जुड़ी किसी समस्या के लिए अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 9592001188 और 01725653333 पर संपर्क कर सकते हैं। ईमेल के जरिए भी सहायता ली जा सकती है।

Related Articles

Back to top button