Dehradun में संदिग्ध आतंकी विक्रांत पर राजद्रोह का केस दर्ज

Dehradun के झाझरा क्षेत्र से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी विक्रांत कश्यप के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए प्रेमनगर थाने में राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ ही उस पर देश की गोपनीय सूचनाएं साझा करने के आरोप में शासकीय गुप्त बात अधिनियम, 1923 के तहत भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय जांच एजेंसियों के अधिकारी भी देहरादून पहुंचे और आरोपी से गहन पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विक्रांत कथित रूप से आतंकी संगठन Tehrik-e-Taliban Hindustan से जुड़ा हुआ था और लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों में शामिल था।

Ajay Singh के अनुसार, आरोपी देश विरोधी तत्वों के संपर्क में था और संवेदनशील स्थानों की जानकारी जुटाकर विदेश में बैठे अपने आकाओं तक पहुंचा रहा था। उसने देहरादून के महत्वपूर्ण संस्थानों, सुरक्षा प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थलों से संबंधित लोकेशन, वीडियो और अन्य जानकारियां साझा की थीं।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, आरोपी के निशाने पर कई अहम स्थान थे, जिनमें सैन्य और सार्वजनिक प्रतिष्ठान शामिल हैं। पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण खुलासे हुए हैं और अब उसके नेटवर्क, संपर्कों और फंडिंग के स्रोतों की गहन जांच की जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में बहुस्तरीय जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button