राजनीतिक वार तेज: केशव प्रसाद मौर्य बोले सपा राज में वंचित वर्ग सबसे ज्यादा पीड़ित

महर्षि कश्यप जयंती के कार्यक्रम में पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य ने आरोप लगाया कि सपा सरकार के दौरान सबसे ज्यादा उत्पीड़न पिछड़े और दलित वर्ग का हुआ।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में पश्चिमी उत्तर प्रदेश दंगों से प्रभावित रहता था, जबकि वर्तमान सरकार ने प्रदेश को दंगा मुक्त बनाने का काम किया है।

मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में मिले समर्थन के बाद विपक्षी दल आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर रहे हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव में 2017 जैसी जीत दोहराने का आह्वान किया और कहा कि सपा को फिर से सत्ता से बाहर करना होगा।

कार्यक्रम में राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कश्यप और निषाद समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग भी उठाई।

Related Articles

Back to top button