घर के आगे रोड़ी-बजरी डालने पर विवाद, 12 से ज्यादा लोगों ने किया हमला

भरतपुर जिले के सीकरी थाना क्षेत्र के गांव झंझार में सोमवार को मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घर के आगे नाली में रोड़ी-बजरी डालने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते लाठी-सरिए चल गए।

झंझार निवासी मंजीत सैनी अपने घर की तराई का काम करवा रहा था और कुछ रोड़ी-बजरी घर के बाहर रखी थी। इसी बात पर पड़ोसियों ने आपत्ति जताई। विवाद बढ़ने पर करीब एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने मंजीत पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल मंजीत को पहले सीकरी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे अलवर रेफर कर दिया गया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि पूरन, लालाराम, हितेश सहित अन्य लोगों ने मिलकर हमला किया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button