400 CCTV कैमरों से अलवर शहर पर निगरानी, रेलवे जंक्शन पर यात्रियों के बैग की सख्त चैकिंग

दिल्ली में हुई कार ब्लास्ट की घटना के बाद अलवर पुलिस सतर्क मोड में आ गई है। डीजीपी के निर्देशों पर एसपी और सभी वरिष्ठ अधिकारी देर रात तक फील्ड में सक्रिय रहे।

  • रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल, धर्मशाला और धार्मिक स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
  • आरपीएफ और जीआरपी टीमों ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान और ट्रेन के डिब्बों की तलाशी ली।
  • अभय कमांड सेंटर से एडीशनल एसपी गोपीनाथ शरण कांबले ने करीब 400 CCTV कैमरों के जरिए शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों की निगरानी की।
  • शहर के मुख्य बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर गश्त बढ़ाई गई।

एडीशनल एसपी कांबले ने बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर विशेष नजर रखी जा रही है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Related Articles

Back to top button