दिल्ली में कूटनीतिक हलचल: पीएम मोदी ने श्रीलंका और मिस्र के शीर्ष नेताओं से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दो महत्वपूर्ण मुलाकातें कीं। पहली, श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या से और दूसरी, मिस्र के विदेश मंत्री डॉ. बद्र अब्देलअती से। इन बैठकों को भारत की पड़ोसी और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

श्रीलंका की पीएम के साथ हुई बातचीत में शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, नवाचार, विकास सहयोग और मछुआरों के कल्याण जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। विशेष रूप से मछुआरों के सुरक्षा मुद्दे पर बात की गई, जो तमिलनाडु और श्रीलंका के बीच संवेदनशील विषय रहे हैं।

श्रीलंकाई प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं। इस दौरान वे आईआईटी दिल्ली और नीति आयोग का भी दौरा करेंगी। पीएम मोदी और श्रीलंकाई पीएम की यह मुलाकात दोनों देशों के लंबे समय से गहरे सांस्कृतिक और आर्थिक रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button