रूस में पढ़ाई कर रहा मोरबी का युवक यूक्रेनी सेना के कब्जे में: पुलिस की पुष्टि

गुजरात पुलिस ने बुधवार को पुष्टि की कि 22 वर्षीय मजोती साहिल मोहम्मद हुसैन, जो रूसी सेना की तरफ से लड़ते हुए यूक्रेनी सेना के सामने आत्मसमर्पण कर चुका है, गुजरात के मोरबी शहर का निवासी है। वह पढ़ाई के लिए रूस गया था।

राजकोट रेंज के आईजी अशोक कुमार यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि हुसैन को रूस में नशीली दवाओं से संबंधित मामले में जेल भेजा गया था, जिसके बाद उसे सजा से बचने के लिए रूसी सेना में शामिल होने का विकल्प दिया गया। अधिकारी ने कहा कि स्थानीय पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है, जिसमें पासपोर्ट और वीजा संबंधी जानकारी भी शामिल है।

यूक्रेनी सेना ने मंगलवार को हुसैन का एक वीडियो जारी किया। वीडियो में युवक ने खुद को मोरबी का निवासी बताया और कहा कि वह रूस में एक विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहा था। हुसैन ने यह भी कहा कि उसे रूस में नशीली दवाओं से जुड़े आरोपों में सात साल की जेल की सजा दी गई थी।

Related Articles

Back to top button