व्यापम ने जारी की अमीन भर्ती, 12वीं पास के लिए अवसर; आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने जल संसाधन विभाग में अमीन के 50 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in
पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2025 शाम 5 बजे तक है।
महत्वपूर्ण तिथियां:
- आवेदन प्रारंभ: 23 सितंबर 2025
- आवेदन समाप्ति: 17 अक्टूबर 2025
- त्रुटि सुधार: 18 से 20 अक्टूबर 2025
- परीक्षा संभावित तिथि: 7 दिसंबर 2025 (सुबह 11 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक)
- प्रवेश पत्र जारी: 1 दिसंबर 2025
- परीक्षा केंद्र: 16 जिला मुख्यालय
रिक्त पद विवरण:
- कुल पद: 50
- महिलाओं के लिए आरक्षित: 6
- भूतपूर्व सैनिक: 7
- दिव्यांग: 1
पात्रता:
- न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता: 12वीं पास
- आयु सीमा: 18 से 30 वर्ष (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट)
- उम्मीदवार छत्तीसगढ़ के मूल निवासी होने चाहिए
वेतनमान: ₹22,400 – ₹71,200
आवेदन प्रक्रिया:
- vyapamcg.cgstate.gov.in
पर जाएं - “ऑनलाइन एप्लीकेशन” टैब पर क्लिक करें
- भर्ती परीक्षा (WRDA25) लिंक चुनें
- फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करें
- सबमिट कर प्रिंट निकाल लें





