आज के दिन 18 साल पहले: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता विश्व कप, गंभीर-पठान रहे स्टार

24 सितंबर 2007 को भारतीय क्रिकेट ने इतिहास रचा। भारत ने पहले टी20 विश्व कप के फाइनल में पाकिस्तान को 5 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। उस समय टीम इंडिया बेहद युवा थी, जिसमें सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली और अनिल कुंबले जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल नहीं थे।

एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में गौतम गंभीर ने 54 गेंदों में 75 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति दिलाई। पाकिस्तान की तरफ से मिस्बाह-उल-हक ने संघर्ष किया, लेकिन इरफान पठान की तीन विकेट वाली गेंदबाजी और टीम इंडिया की मजबूती ने भारत को 5 रन की रोमांचक जीत दिलाई। इरफान पठान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

धोनी की कप्तानी में यह जीत 1983 के विश्व कप के बाद भारत की सबसे बड़ी जीत मानी गई। इस ऐतिहासिक जीत ने युवा टीम के लिए नई उम्मीदें जगाई और आगे चलकर 2011 में भारत ने फिर से विश्व कप जीतकर कप्तान धोनी के नेतृत्व को सही ठहराया।

साल 2024 में भी भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने रोहित शर्मा के नेतृत्व में टी20 विश्व कप जीतकर 17 साल बाद फिर से यह ट्रॉफी अपने नाम की।

Related Articles

Back to top button