पटना में राहुल गांधी का बयान: मेरा हाइड्रोजन बम अभी आना बाकी है, अब मेरी गारंटी है

पटना में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनका हाइड्रोजन बम अभी नहीं आया है, लेकिन जल्द ही आएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले दिन में सभी को सच्चाई का पता चलेगा।

राहुल गांधी ने भाजपा पर संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस संविधान के मूल्यों का पालन करती है। उन्होंने विपक्षी गठबंधन में हिस्सेदारी के मुद्दे पर कहा, “हमारा लक्ष्य है कि सभी को उनकी भागीदारी के अनुसार हिस्सेदारी मिले। यही हमारी गारंटी है।”

उन्होंने बिहार में पिछले 20 साल से एनडीए सरकार की नीतियों पर सवाल उठाया और कहा कि अति पिछड़ों और नगर निकायों के लिए आरक्षण की सीमाओं में बदलाव नहीं किया गया और सरकारी ठेकों में उन्हें अधिकार नहीं मिला। राहुल गांधी ने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस यह सब संविधान के अनुसार लागू करेगी।

Related Articles

Back to top button