‘अक्तूबर में खेतों का दौरा करेंगे कृषि वैज्ञानिक’, मंत्री बोले- रबी की फसल पर खास फोकस

नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को घोषणा की कि इस साल रबी (सर्दियों) की फसल की गुणवत्ता और उत्पादन बेहतर करने के लिए कृषि वैज्ञानिक 3 से 18 अक्टूबर के बीच देशभर के खेतों का दौरा करेंगे। कृषि मंत्री ने कहा कि इस अभियान के दौरान वैज्ञानिक किसानों से सीधे मिलेंगे, फसलों की स्थिति का आकलन करेंगे और उन्हें बेहतर खेती के लिए जरूरी तकनीकी व वैज्ञानिक सुझाव देंगे। उनका उद्देश्य है कि मौसम, मिट्टी और बीज की स्थिति को देखते हुए किसानों को समय पर सही सलाह मिले, जिससे उनकी उपज और आमदनी में वृद्धि हो सके।





