रक्षाबंधन पर ज्वेलर्स को बिक्री बढ़ने की उम्मीद, हल्के वजन के डायमंड के आभूषणों पर जोर

रक्षाबंधन को देखते हुए रिटेल ज्वेलर्स इस बार डायमंड आभूषणों पर जोर दे रहे हैं। इसमें हल्के वजन के आभूषणों की नई श्रृंखलाओं को भी पेश कर उन पर कई तरह के ऑफर भी रिटेल ज्वेलरी कंपनियां दे रही हैं।

सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों की वजह से कंपनियां इस बार अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए डायमंड के हल्के आभूषणों से उम्मीद जता रही हैं। वहीं सोने-चांदी के आभूषणों और राखी के लिए भी कंपनियां कई तहर की तरह की छूट और ऑफर उपभोक्ता को दे रहे हैं।

आभूषणों की बिक्री 10 से 15 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद
तनिष्क के सीईओ अजय चावला कहते हैं त्योहार पर हल्के वजन के गहनों की मांग अधिक होगी, जिसमें डायमंड के आभूषणों की भी मांग पिछले कुछ वर्षों में बढ़ी है। फिलहाल हल्के वजन के आभूषणों की बिक्री त्योहार पर रहेगी। जिसमें हमें 10 से 15 प्रतिशत बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। देश में केवल 15 से 20 प्रतिशत उपभोक्ता डायमंड ज्वेलरी की खरीदारी करते हैं, इसलिए हम नेचुरल डायमंड की बिक्री को बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं।

वैश्विक व्यापार अनिश्चितात से सोने-चंदी की कीमतें बढ़ी
सोने की कीमतें हमेशा बढ़ती रहती हैं, लेकिन इस बार वैश्विक अनिश्चितता और भू-राजनीतिक तनाव की वजह से सोने की कीमतों में तेजी वृद्धि हुई है। इसलिए उपभोक्ता हल्के वजन के सोने और डायमंड के आभूषणों की शिफ्ट हो रहे हैं। पोपली ज्वेलर्स के राजीव पोपली कहते हैं रक्षाबंधन पर बिक्री बढ़ने की संभावना है। लेकिन सोने और चांदी की बढ़ी कीमतों के बीच हल्के वजन के आभूषणों की मांग देखी जा रही है। इसमें डायमंड के हल्के वजन के आभूषणों का ट्रेंड युवाओं में देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button