कानपुर सेंट्रल पर ट्रेन के चार कोच पटरी से उतरने से हड़कंप, रेलवे प्रशासन में मची हलचल

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर बुधवार शाम चौरीचौरा एक्सप्रेस के चार कोच पटरी से उतरने से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। ट्रेन के स्टेशन से रवाना होने के करीब दो मिनट बाद यह घटना हुई। राहत की बात रही कि हादसे में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।

रवाना होने के दो मिनट बाद बेपटरी हुए कोच

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 15003 बुधवार शाम प्लेटफॉर्म नंबर सात पर पहुंची थी। यहां से शाम 5:03 बजे ट्रेन रवाना हुई। करीब 5:05 बजे स्टेशन से आगे बढ़ते समय बी-4, बी-5, बी-6 और बी-7 कोच की एक-एक ट्रॉली पटरी से उतर गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

प्रयागराज से वरिष्ठ अधिकारी भी रवाना

हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। डिप्टी सीटीएम कानपुर के नेतृत्व में रेलवे की टीमें मौके पर कार्रवाई में जुटी रहीं। घटना की सूचना मिलने पर प्रयागराज से वरिष्ठ रेलवे अधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। रेलवे प्रशासन हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटा है।

यात्रियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों और उनके परिजनों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

  • कानपुर सेंट्रल: 0512-2323018, 0512-2323016, 0512-2323015
  • प्रयागराज जंक्शन: 0532-2408128, 0532-2407353, 0532-2408149
  • फतेहपुर: 9151833006

रेलवे की ओर से घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button