बिहार में ₹7616 करोड़ के दो प्रोजेक्ट्स को कैबिनेट की हरी झंडी, भागलपुर-रामपुरहाट रेल लाइन होगी डबल…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग हुई। बैठक में 7616 करोड़ रुपए के निवेश वाली बिहार में दो परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।

इसमें बिहार में बक्सर-भागलपुर हाई-स्पीड कॉरिडोर के फोर लेन ग्रीनफील्ड मोकामा-मुंगेर सेक्शन के निर्माण को मंजूरी दी गई। यह प्रोजेक्ट हाइब्रिड एन्युइटी मोड (HAM) के तहत बनाई जाएगी, जिसकी कुल लंबाई 82.400 किलोमीटर और कुल 4447.38 करोड़ रुपए का निवेश होगा।

इसके अलावा बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भागलपुर-दुमका-रामपुरहाट सिंगल रेलवे लाइन सेक्शन (177 किमी) के दोहरीकरण को भी मंजूरी दी गई है, जिसकी कुल लागत लगभग 3,169 करोड़ रुपए है।

मोकामा-मुंगेर हाईवे मोकामा, बड़हिया, लखीसराय, जमालपुर, मुंगेर जैसे शहरों से होकर गुजरेगा और भागलपुर को जोड़ेगा। पूर्वी बिहार में मुंगेर-जमालपुर-भागलपुर बेल्ट एक प्रमुख इंडस्ट्रियल एरिया बन रहा है।

यहां पर बंदूक कारखाना और रक्षा मंत्रालय द्वारा आयुध कारखाना बनने वाला है। इसके अलावा जमालपुर में लोकोमोटिव वर्कशॉप, मुंगेर में आईटीसी और संबंधित रसद और भंडारण केंद्र हैं।

वहीं, भागलपुर में भागलपुरी सिल्क से जुड़े कारखाने बन रहे हैं। बड़हिया खाद्य पैकेजिंग, प्रसंस्करण और कृषि-गोदाम के लिए एक क्षेत्र के रूप में उभर रहा है।

पिछली 5 कैबिनेट मीटिंग के फैसले…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई। बैठक में 12,328 करोड़ रुपए की चार रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। इनमें गुजरात के कच्छ क्षेत्र में 2,526 करोड़ रुपए की लागत से नई देशलपर-हाजीपीर-लूना और वयोर-लाखपत रेल लाइन शामिल है।

इसके अलावा बिहार में भागलपुर-जमालपुर तीसरी लाइन परियोजना (53 किमी) को 1,156 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया जाएगा और असम में फुरकाटिंग-न्यू तिनसुकिया डबलिंग परियोजना (194 किमी) पर 3,634 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

19 अगस्त : कोटा में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट समेत 2 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

इससे पहले 19 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई थी। बैठक में 2 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई। इसमें राजस्थान के कोटा में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट और ओडिशा में कटक-भुवनेश्वर 6 लेन रिंग रोड शामिल थी।

पहला प्रोजेक्ट राजस्थान के कोटा-बूंदी में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का है, जिसकी अनुमानित लागत 1507 करोड़ रुपए होगी। दूसरा प्रोजेक्ट ओडिशा में 110.875 किमी लंबी और 6-लेन वाली कटक-भुवनेश्वर कैपिटल रीजन रिंग रोड का है। इसके निर्माण पर करीब 8307.74 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button