रामगंजमंडी में अंडरपास निर्माण के चलते ट्रैफिक डायवर्ट, यात्रियों को होगी परेशानी

रामगंजमंडी में अंडरपास निर्माण के चलते आज बदला रहेगा ट्रैफिक रूट

रामगंजमंडी में एनएच-52 स्थित दरा नाल रेलवे अंडरपास निर्माण कार्य के कारण रविवार, 17 मई को सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। रेलवे विभाग की ओर से आरसीसी गर्डर लॉन्चिंग और बॉक्स पुशिंग का कार्य किया जाएगा, जिससे हाईवे पर यातायात प्रभावित रहेगा।

कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि जाम और दुर्घटनाओं से बचाव के लिए कई वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक टीमें पूरे समय ट्रैफिक व्यवस्था पर नजर रखेंगी।

इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन
• कोटा शहर से जयपुर, चित्तौड़गढ़, दरा, झालावाड़, रामगंजमंडी और चेचट जाने वाले वाहनों को बापावर-खानपुर मार्ग से निकाला जाएगा।
• दिल्ली, सवाई माधोपुर और 8 लेन एक्सप्रेस-वे से आने वाले वाहन कराड़िया इंटरचेंज से खानपुर-झालावाड़ मार्ग की ओर भेजे जाएंगे।
• कोटा से झालावाड़ जाने वाले वाहन मोड़कला, कनवास और धुलेट होकर खानपुर-झालावाड़ मार्ग से गुजरेंगे।
• रामगंजमंडी और मोड़क क्षेत्र से कोटा आने वाले वाहनों को चेचट-भटवाड़ा मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

प्रशासन के अनुसार झालावाड़-खानपुर से कोटा आने वाले वाहन बापावर-बारा-सिमलिया मार्ग का उपयोग करेंगे। वहीं जयपुर और दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन कराड़िया 8 लेन इंटरचेंज से होकर गुजरेंगे।

प्रशासन ने वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।

Related Articles

Back to top button