SIP में निवेश की सही रणनीति: 30 हजार की मासिक कमाई पर कितना लगाएं पैसा, जानें पूरा गणित

आज के समय में बढ़ती महंगाई को देखते हुए सिर्फ बचत करना ही काफी नहीं है, बल्कि सही जगह निवेश करना भी जरूरी है। खासकर नौकरीपेशा लोगों के लिए नियमित निवेश भविष्य की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में मददगार हो सकता है। म्यूचुअल फंड में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) इसके लिए एक विकल्प है।

अगर आपकी मासिक सैलरी 30 हजार रुपये है, तो आप हर महीने 6 हजार रुपये की SIP शुरू कर सकते हैं। अनुमानित 12 फीसदी सालाना रिटर्न के आधार पर 20 साल में करीब 59.9 लाख रुपये का फंड तैयार हो सकता है।

हर महीने 6 हजार रुपये का निवेश

30 हजार रुपये की मासिक आय में से 6 हजार रुपये निवेश करने पर आपकी सैलरी का 20 फीसदी हिस्सा SIP में जाएगा। इस तरह नियमित निवेश से लंबे समय में एक बड़ा फंड तैयार करने में मदद मिल सकती है।

20 साल में कितना बनेगा फंड?

अगर आप लगातार 20 साल तक हर महीने 6 हजार रुपये निवेश करते हैं, तो आपका कुल निवेश 14.40 लाख रुपये होगा। वहीं, 12 फीसदी सालाना अनुमानित रिटर्न मिलने पर निवेश की कुल वैल्यू करीब 59.9 लाख रुपये हो सकती है। इसमें लगभग 45.5 लाख रुपये का अनुमानित रिटर्न शामिल होगा।

निवेश से पहले इन बातों का रखें ध्यान

SIP में निवेश शुरू करने से पहले अपनी मासिक जरूरतों, खर्चों और बचत का आकलन करना जरूरी है। इसके अलावा इमरजेंसी फंड और बीमा की व्यवस्था भी रखें। ध्यान रहे कि म्यूचुअल फंड बाजार के जोखिमों के अधीन हैं। 12 फीसदी रिटर्न की दर केवल एक अनुमान है, इसकी गारंटी नहीं है। वास्तविक रिटर्न बाजार के प्रदर्शन के आधार पर कम या ज्यादा हो सकता है।

Related Articles

Back to top button