प्राइवेट बस स्टैंड पर युवक की लाश मिलने से सनसनी, अब तक नहीं हुई पहचान

अलवर के एनईबी थाना क्षेत्र स्थित मंडी मोड़ प्राइवेट बस स्टैंड परिसर में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी। युवक की पहचान नहीं होने पर शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

एनईबी थाने के एएसआई ईश मोहम्मद ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे सूचना मिली थी कि बसों के बीच एक युवक पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचने पर युवक मृत मिला।

स्थानीय लोगों के अनुसार युवक पिछले करीब एक सप्ताह से बस स्टैंड और आसपास के इलाके में घूमता दिखाई दे रहा था। सुबह तक वह सामान्य हालत में नजर आया था, लेकिन दोपहर बाद उसका शव मिला।

मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। उसने पुराने कपड़े पहन रखे थे। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button