माहिका शर्मा के साथ रिलेशनशिप में बताए जा रहे पंड्या, शादी की खबर वायरल

Hardik Pandya इन दिनों चोट के कारण आईपीएल 2026 के कुछ मैच नहीं खेल पाए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी दूसरी शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। दावा किया जा रहा है कि हार्दिक अपनी गर्लफ्रेंड Mahika Sharma के साथ 22 मई को राजस्थान के उदयपुर में शादी कर सकते हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर ने दावा किया कि हार्दिक और माहिका 22 मई को उदयपुर में शादी करने वाले हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने पोस्ट कर कहा कि माहिका लगातार मैचों के दौरान स्टेडियम में मौजूद रहती थीं और मैच खत्म होने के बाद हार्दिक सीधे उनके पास चले जाते थे।

कुछ पोस्ट्स में यह दावा भी किया गया कि टीम की निजी चर्चाएं लीक होने की शिकायतों के बाद BCCI ने खिलाड़ियों की गर्लफ्रेंड्स के टीम कैंप में आने को लेकर सख्ती बढ़ाई थी। सोशल मीडिया पर यह भी कहा गया कि हार्दिक इन नियमों से नाराज थे और इसी वजह से उन्होंने शादी का फैसला लिया। हालांकि, इन सभी दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कई यूजर्स वायरल पोस्ट्स को फर्जी भी बता रहे हैं।

बता दें कि हार्दिक पंड्या ने साल 2020 में Natasa Stankovic से शादी की थी। इसी साल उनके बेटे अगस्त्य का जन्म हुआ था। बाद में 2024 में दोनों अलग हो गए।

हार्दिक और माहिका के रिलेशनशिप की चर्चा पिछले साल अक्टूबर में सामने आई थी। 2026 टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे साथ नजर आए थे। वहीं हार्दिक ने एक इंटरव्यू में माहिका को अपना ‘लकी चार्म’ और ‘मिसिस’ भी बताया था।

इसके अलावा 19 फरवरी को हार्दिक ने माहिका के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, जन्मदिन मुबारक हो मेरी राजकुमारी।

Related Articles

Back to top button