10वीं और ITI पास युवाओं के लिए मौका, BRO में निकली वैकेंसी

अगर आप 10वीं या आईटीआई पास हैं और देश सेवा के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए खास है। सीमा सड़क संगठन (Border Roads Organisation – BRO) ने 542 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए शानदार अवसर है जो तकनीकी कौशल के साथ देश के विकास में योगदान देना चाहते हैं।

भर्ती प्रक्रिया कल से शुरू

BRO भर्ती प्रक्रिया 11 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी। उम्मीदवारों को ध्यान देना होगा कि आवेदन सिर्फ ऑफलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे। यानी आवेदन पत्र भरने के बाद उसे डाक के माध्यम से भेजना होगा। इच्छुक उम्मीदवारों को पहले से अपने आवश्यक दस्तावेज — शैक्षणिक प्रमाणपत्र, फोटो, और पहचान पत्र — तैयार रखनी चाहिए ताकि आवेदन समय पर भेजा जा सके।

पदों का विवरण (BRO Vacancy 2025)

  • व्हीकल मैकेनिक: 324 पद
  • एमएसडब्ल्यू (पेंटर): 12 पद
  • एमएसडब्ल्यू (जनरल): 205 पद

संगठन ने स्पष्ट किया है कि इन पदों के लिए संबंधित क्षेत्र का तकनीकी अनुभव और ज्ञान आवश्यक है।

योग्यता और आयु सीमा

  • उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो।
  • संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) प्रमाणपत्र अनिवार्य है।
  • आयु सीमा: 18 से 25 वर्ष (आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट)।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: ₹50
  • एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए शुल्क माफ।

आवेदन प्रक्रिया

  • उम्मीदवार BRO की आधिकारिक अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें या निर्धारित प्रारूप में तैयार करें।
  • सभी विवरण सही-सही भरें और आवश्यक दस्तावेज़ संलग्न करें।
  • पूरा आवेदन पत्र डाक से निम्न पते पर भेजें:
    Commandant, GREF Centre, Dighi Camp, Pune, Maharashtra – 411015

इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन भेजें।

Related Articles

Back to top button