सियासत से अलग दिखा अलग अंदाज, Narendra Modi–Rahul Gandhi की मुलाकात चर्चा में

संसद भवन परिसर में आज एक अलग और खास नज़ारा देखने को मिला। Mahatma Jyotirao Phule की 200वीं जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi और लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi के बीच सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई।
प्रेरणा स्थल पर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं ने मुस्कुराते हुए एक-दूसरे का अभिवादन किया और कुछ देर तक बातचीत करते नजर आए। करीब 1 मिनट 30 सेकंड के वीडियो में दोनों नेताओं को सहज माहौल में चर्चा करते देखा गया।
इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी मौके पर मौजूद रहे। दोनों नेताओं की यह मुलाकात राजनीतिक मतभेदों के बीच संवाद और शालीनता की एक सकारात्मक तस्वीर के रूप में देखी जा रही है।





