कांग्रेस में बदलाव की चर्चाओं पर विराम, डोटासरा के कामकाज की जितेंद्र सिंह ने की तारीफ

अलवर में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि ‘कॉकरोच पार्टी’ मौजूदा राजनीति से नाराज युवाओं की आवाज बनकर उभरी है। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने राजस्थान की बीजेपी सरकार पर भ्रष्टाचार और प्रशासनिक अव्यवस्था के आरोप लगाए।

सिंह ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार नीचे से लेकर ऊपर तक फैला हुआ है और जनता परेशान है। उन्होंने दावा किया कि सरकार पर कोई नियंत्रण नहीं है तथा प्रशासनिक व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। असम चुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि बीजेपी जाति और क्षेत्रीय मुद्दों के जरिए राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस समाज को जोड़ने का काम कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बदलने की अटकलों पर जितेंद्र सिंह ने गोविंद सिंह डोटासरा का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने किसानों और युवाओं के मुद्दे मजबूती से उठाए हैं और उनका काम “100 प्रतिशत ए-वन” रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि भविष्य में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

Related Articles

Back to top button