जयपुर में मुंबई टीम को शुरुआती झटका, रोहित शर्मा शून्य पर पवेलियन लौटे

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शुक्रवार को विजय हजारे ट्रॉफी का दूसरा मुकाबला मुंबई और उत्तराखंड के बीच खेला गया। उत्तराखंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया, जिसके बाद मुंबई की टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी।
मुंबई की शुरुआत खराब रही। टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। रोहित को देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम पहुंचे थे, लेकिन उनके जल्दी आउट होने से दर्शकों में निराशा छा गई।
रोहित के आउट होने के बाद मुंबई की दूसरी ओपनिंग जोड़ी भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सकी। दोनों सलामी बल्लेबाजों के जल्दी आउट होने से मुंबई को शुरुआती झटका लगा और टीम दबाव में नजर आई। मुकाबले की आगे की स्थिति पर सभी की निगाहें बनी हुई हैं।





