बैडमिंटन में भारत का दम, सात्विक-चिराग ने बनाई Thailand Open फाइनल में जगह

भारत की स्टार पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Thailand Open Super 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है।

शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में विश्व नंबर-4 भारतीय जोड़ी ने मलेशिया के गोह जी फेई और नूर इजुद्दीन की जोड़ी को हराकर खिताबी मुकाबले में एंट्री की। पूरे मैच में सात्विक और चिराग ने आक्रामक खेल दिखाया और विरोधी टीम पर दबाव बनाए रखा।

सात्विक-चिराग की जोड़ी इससे पहले 2019 और 2024 में Thailand Open का खिताब जीत चुकी है। अब भारतीय जोड़ी की नजर तीसरी बार इस प्रतिष्ठित सुपर 500 टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम करने पर है।

Related Articles

Back to top button