युवाओं की एंट्री से गरमाई बिहार की सियासत: पांच नए उम्मीदवारों पर सबकी नजरें

बिहार में विधानसभा चुनावों का ऐलान हो गया है। इस बार चुनाव में नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी जैसे दिग्गज नेताओं की ताकत आजमाई जाएगी।

इसके साथ ही बिहार की सियासत में कई नए चेहरे भी अपनी परीक्षा देंगे। चुनाव के दौरान इन चेहरों की चर्चा लगातार बनी रहेगी।

इन नए चेहरों में जनसुराज पार्टी के प्रशांत किशोर, पुष्पम प्रिया चौधरी, कन्हैया कुमार, मुकेश सहनी और निशांत कुमार जैसे नाम शामिल हैं। विश्लेषकों के अनुसार, ये उम्मीदवार न सिर्फ अपने क्षेत्रों में बल्कि पूरे राज्य में सियासी समीकरण बदलने की क्षमता रखते हैं।

इस चुनाव में परंपरागत नेताओं और नए चेहरों के बीच मुकाबला राज्य की राजनीति में नए चर्चाओं और रणनीतियों को जन्म देगा।

Related Articles

Back to top button