स्वास्थ्य चिंताजनक: मल्लिकार्जुन खरगे को बंगलूरू में अस्पताल में कराया गया भर्ती

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। उन्हें तुरंत बंगलूरू के एमएस रमैया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 83 वर्षीय खरगे को मंगलवार को बुखार और पैरों में दर्द की समस्या हुई, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। वर्तमान में डॉक्टर उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं।

नगालैंड दौरे पर संशय

खरगे को आगामी 7 अक्तूबर को नगालैंड के कोहिमा में जनसभा को संबोधित करना था, जिसमें लगभग 10 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद थी। हालांकि, अब उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद इस दौरे पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं।

पार्टी और अस्पताल की ओर से अब तक कोई विस्तृत बयान नहीं आया है, लेकिन डॉक्टरों की निगरानी में उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button